सक्ती जिला

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के पदाधिकारी घोषित

सक्ती, 18 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने पदाधिकारियों की सूची जारी की।

घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है –

  • उपाध्यक्ष – श्री पीताम्बर सिंह पटेल, श्री गोपी सिंह ठाकुर, श्री भुवनरामेश्वर यादव, श्री नेतराम चन्द्रा, श्री रजीत अजयलाल एवं सुश्री अनपूर्णा राठौर।
  • महामंत्री – श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्री दीपक अग्रवाल।
  • मंत्री – श्री लोकनाथ साहू, श्री अरुण शर्मा, श्री सोमनाथ देवांगन, श्रीमती रूपा सिंह देव, सुश्री सुशीला सिन्हा, श्री भवानी तिवारी।
  • कोषाध्यक्ष – श्री प्रमोद गबेल।
  • सह-कोषाध्यक्ष – श्री ऋषि गायल।
  • कार्यालय प्रभारी – श्री सुरेश साहू।
  • सह-कार्यालय प्रभारी – श्री राजेन्द्र राठौर।
  • प्रवक्ता – श्री किर्तन चन्द्रा।

टिकेश्वर सिंह गबेल का वक्तव्य

जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा –
“भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिले में पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सभी मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएँगे। पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं के उत्थान के लिए सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, यही हमारी अपेक्षा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button