सक्ती जिला

बोकरेल में भारतीय किसान संघ ने मनाई भगवान बलराम जयंती

फगुरम। जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बोकरेल में 10 सितंबर को भारतीय किसान संघ द्वारा भगवान बलराम जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम भगवान बलराम की पूजा-अर्चना कर किसानों की भलाई व गांव की खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हीरामणी वर्मा ने किसान संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन किसानों के हित में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने नहर से सिंचाई पानी उपलब्ध कराने, माइनर गेट मरम्मत, बिजली व खाद-बीज की व्यवस्था हेतु प्रशासन को ज्ञापन देने जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया। साथ ही हर महीने बैठक कर संघ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपसरपंच अजय वर्मा, रुपनारायण, भुवनेश्वर, कबीर, घनश्याम, मनहरण, लंकेश्वर, मुकेश, ललित, दुकालू, बबलू, पप्पू, बुधराम, चक्रधरसिंह, बीराकुंवर, रुपा रानी, चंचला सहित बड़ी संख्या में किसान व महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button