सक्ती जिलासक्ती नगर

भवानी प्रसाद तिवारी का बढ़ा कद, भाजपा जिला मंत्री बनाए गए

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की घोषणा

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए भवानी प्रसाद तिवारी को भाजपा जिला मंत्री नियुक्त किया है। इस आशय की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की।

भवानी प्रसाद तिवारी पूर्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में उन्होंने विशेष भूमिका निभाई थी।

नए दायित्व मिलने पर भवानी प्रसाद तिवारी ने जिलाध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके अनुरूप मैं संगठन को और सशक्त करने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा संकल्प है।”

उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि तिवारी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button