सक्ती जिला

ग्राम जमगहन में अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला हेतु विधायक रामकुमार यादव द्वारा किया गया भूमि पूजन

सक्ती/ मालखरौदा – तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम जमगहन में अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला हेतु मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार यादव एवं अन्य अतिथियो के उपस्थिति में 10 अप्रैल को भूमि पूजन किया गया जिसमें रामनामी समाज के प्रमुखजन शामिल हुए।हम आपको बता दें कि ग्राम जमगहन में इस साल अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला 117 वीं मेला का आयोजन 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। 

 जहां रामनामी शरीर के अंग अंग में राम राम लिखा रहता है राम भगवान के प्रति अटूट विश्वास है अयोध्या में ही नहीं रंग रंग और कण कण में बसे हैं राम रामनामी समाज के लोग की प्रमुख पहचान मोर पंख से बना मुकुट एवं शरीर में राम राम का गोदना कपड़ा में राम राम घुंघरू पहनकर राम राम की भजन करते है। जानकारी के मुताबिक रामनामी समुदाय के लोग 1890 के दशक में ब्लॉक मालखरौदा के ग्राम चारपारा निवासी परशु राम भारद्वाज ने रामनामी पंथ की शुरुवात की जो आज निरंतर चल रहा है। तीन दिवसीय भजन मेला में रामनामी जैतखंभ इसे जय स्तंभ भी कहते है बैठ कर राम राम की भजन करते है घुंघरुओं की आवाज से मेला स्थल राममय हो जाता है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्यारे अखिल भारतीय रामनामी महासभा आचार्य महेत्तर टंडन आचार्या भारतीय रामनामी महासभा श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती पुर्णिमा चन्द्र प्रकाश खूँटे जिला पंचायत सदस्य शांति ताराचंद साहू जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना जिला पंचायत सदस्य एवं कवि शरण वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत मलखरौदा रितेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा विक्रांत साँड़ेय बीडीसी जितेंद्र विजय बहादुर सिंह अध्यक्ष मेला समिति चन्द्र प्रकाश खूँटे कार्यक्रम के अध्यक्षता कुसुम जितेंद्र खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत जमगहन पुष्पेंद्र खूँटे टीका राम साण्डेय उत्तम साहू बिरिच खूँटे किसन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button