सक्ती जिला

विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा कल, प्रभारी मंत्री होंगी शामिल, जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने कहा- जैजैपुर स्थापित होंगे विकास के नए आयाम

जैजैपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज जिले के जैजैपुर पहुँचेगी। यहां दशहरा मैदान जयपुर में समस्त निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण होगा. नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने बताया कि नगर पंचायत जैजैपुर में काफ़ी विकासकार्य स्वीकृत हुए हैं जिनका भूमि पूजन आज जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के कर कमलों से होगा. करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात नगरवासियों को मिलने जा रही है जिसका लाभ सीधे नगरवासियों को मिलेगा. नगर पंचायत के वार्डों में विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए हैं। विकास कार्यों को गति मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button