डभराराजनीतिकसक्ती जिला

सक्ती जिले में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री शाह, बोले “हर काम में तीस टका लेते हैं भूपेश कका”

– जिले की चंद्रपुर विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा- घोटाला करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे

सक्ती- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जिले की चंद्रपुर विधानसभा के नगर पंचायत डभरा में आम सभा ली। गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए अपनी बात की शुरूआत की और कहा कि 15 साल जो छ.ग. में सरकार चली वह स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सिद्धांत पर चलने वाली सरकार थी। अब उनकी अगली पीढ़ी क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहती है। उन्होनें कहा कि पांच साल की कांग्रेस की सरकार इतनी भ्रष्टचारी सरकार जीवन में कभी नहीं देखा। कई हजारों करोड़ों का घपला -घोटाला कर दिया। इन लोगों ने महादेव के नाम पर भी सट्टा खिलाने का काम कर दिया। इन लोगों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि हर काम में तीस टका लेते हैं भूपेश कका। इन लोगों ने बहुत से गलत वादे किए इसकी लंबी सूची है।
           नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने वादा किया है उसे कमल फूल की सरकार बनते ही हर किसान का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपये में खरीदा जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही शादीशुदा महिलाओं को 12 हजार रूपये हर साल दिए जाएंगे। किसान को भी 12 हजार दिए जाएंगे। संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करने का काम किया जाएगा। गरीब को 10 लाख तक का स्वास्थ्य खर्चा भाजपा की सरकार उठाएगी। महिलाओं को 500 रूपये में सिलेण्डर देने का काम किया जाएगा। शाह ने कहा कि छ.ग. के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसानों की बेहतरी के लिए भाजपा की सरकार ने बहुत काम किए हैं। फ्री राशन को पांच साल बढ़ाने का निर्णय लिया है।

भ्रष्टचार पर घेरा कांग्रेस को

भ्रष्टाचार पर कहा कि हजारों करोड़ का घोटाला करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का भाजपा की सरकार करेगी। राम का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस वाले राम जन्मभूमि के मामले को लटका रहे थे। अब मोदी सरकार में राम मंदिर बनने जा रहा है। जल्द ही मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएगा। छत्तीसगढ़ वालों को निःशुल्क रामलला के दर्शन कराया जाएगा।

चंद्रपुर में बनाएंगे सिकलसेल स्क्रीनिंग सेंटर, सुधारेंगे सड़कों की दशा-

चंद्रपुर में सिकलसेल स्क्रीनिंग सेंटर बनाएंगे, हर आदिवासी को कार्ड देंगे। गिरौधपुरी से पंचकुण्डी होते हुए छाता पहाड़ को सतनाम मार्ग के रूप में 500 करोड़ रूपये का खर्च करेंगे। सारी खस्ताहाल सड़क को सुधारेंगे। सारी सड़कों को फिर से बनाने का काम करेंगे। कश्मीर मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा को सरकार ने धारा 370 को हटाने का काम किया। केंद्र की नरेंद्र मोदी करकार ने धारा 370 को उखाड़ फेंकने का काम किया है। इसलिए भाजपा की सरकार बनाने का अनुरोध उन्होनें किया. 
————————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button