सक्ती जिला
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 14 किलो गांजा के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती, 26 अक्टूबर 2025। बाराद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डूमरपारा गाँव से 14 किलो गांजा बेचने की फिराक में निकली महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डी चंद्रा, रामप्रसाद चंद्रा, रॉकी सिदार और हेमेंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से करीब 1 लाख 26 हजार रुपए मूल्य का 14 किलो गांजा बरामद किया है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




