सक्ती जिला
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सक्ती। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और नशा मुक्ति अभियान को गति देने के लिए संचालित विशेष कार्रवाई के तहत सक्ति पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 27 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव जन चौपाल, ग्राम विश्वास यात्रा एवं विशेष खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी का पता लगाया गया और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।




