फगुरम

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

सक्ती /फगुरम। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र मे लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन मे चौकी फगुरम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी के द्वारा लगातार अवैद्य शराब के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम मे दिनांक 03.09.2025 को स. उ. नि. हीराराम संवरा को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि ग्राम कांसा निवासी दिलीप कुमार यादव अवैध कच्ची महुआ शराब बिकी करने हेतु ग्राम सारसकेला सेरो नहर पार में रखा है मुखबीर सुचना के बारे मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव एवं एस. डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री अंजली गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु स.उ.नि. हीराराम संवरा के द्वारा एवं अन्य स्टाफ व गवाहो के साथ आरोपी दिलीप कुमार यादव पिता धरम लाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कांसा थाना डभरा जिला सक्ती को ग्राम सारसकेला सेरो नहर पार मे रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से दो पीला रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन मे भरा 15-15 लीटर कुल 30 लीटर हाथ भट्ठी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रू. को बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा जप्त शराब के संबंध मे कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी स.उ.नि. संतोष तिवारी, स.उ.नि. हीराराम संवरा, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button