सक्ती जिला

अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई — हसौद थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 90 लीटर कच्ची महुआ शराब और 250 किलो महुआ लहान जब्त



अरुण निराला संवाददाता सक्ती। 🚨जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए थाना हसौद पुलिस और आबकारी बृत्त जैजैपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को ग्राम झरप में छापामार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम (1) सत कुमार लहरे पिता दयाराम लहरे उम्र 21 वर्ष एवं (2) दयाराम लहरे पिता ललितराम लहरे उम्र 55 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम झरप, थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.) हैं।

टीम ने मौके से

एक सफेद प्लास्टिक जरिकेन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹2,000),

एक नीले ड्रम में 80 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹16,000),

50-50 किलो के 5 पन्नियों में कुल 250 किलो महुआ लहान (कीमत ₹12,500),

तथा झांझी झोकनी, गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर समेत कुल ₹35,500 का सामान जब्त किया गया।


दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस संयुक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेंद्र यादव (थाना प्रभारी हसौद), आबकारी उप निरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार, सउनि बिसोहन, प्रआर नंदूराम साहू, संजय शर्मा, आरक्षक कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव, आबकारी विभाग से न.सै. भीम साहू, विरेंद्र यादव, परसराम कहरा, महिला भृत्य बसंती बाई चौधरी एवं वाहन चालक कमलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

👉 जिला पुलिस व आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button