सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी, दिल्ली–छत्तीसगढ़ सीधी कनेक्टिविटी से यात्रियों को राहत

सक्ती। रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए एक बड़ी और लंबे समय से प्रतीक्षित खुशखबरी सामने आई है। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सक्ती रेलवे स्टेशन  रायगढ़–हज़रत निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12409/12410) के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे सक्ती अंचल के यात्रियों को सीधे दिल्ली सहित उत्तर भारत से आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री द्वारा 10 जनवरी 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2025 को सक्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव संबंधी भेजे गए पत्र के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। पत्र में उल्लेख है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है।

लंबे समय से उठ रही थी मांग : 

गौरतलब है कि सक्ती जिला मुख्यालय बनने के बावजूद यहां कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं था, जिससे यात्रियों को रायगढ़, जांजगीर या बिलासपुर तक निर्भर रहना पड़ता था। गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम यात्रियों द्वारा की जा रही थी। 

व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए होगा लाभ – 

इस ट्रेन के ठहराव से दिल्ली, आगरा, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों तक सीधी रेल सुविधा, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को विशेष लाभ,

सक्ती क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयासों से मिली सफलता – 

 रेल मंत्री के इस निर्णय को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के सतत प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इसे सक्ती जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की है।

अब यात्रियों की निगाहें रेलवे प्रशासन पर टिकी हैं कि यह ठहराव कब से और किस समय-सारणी के अनुसार लागू किया जाएगा, ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button