राज्य स्तरीय प्रेम निरंजन योगासना चैंपियनशिप में सक्ती जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, 24 पदक जीतकर ऑल ओवर तृतीय स्थान हासिल, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

सक्ती। दुर्ग सेक्टर–6 में दिनांक 3 से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रेम निरंजन योगासना चैंपियनशिप में सक्ती जिले के चंद्रपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में सक्ती जिले से 20 प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासना इवेंट में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश खिलाड़ियों ने पदक जीतते हुए कुल 24 पदकों के साथ ऑल ओवर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रेडिशनल योगासन इवेंट
5–9 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय स्थान – परी पटेल
9–15 वर्ष बालक वर्ग
प्रथम – केतन देवांगन
द्वितीय – शिवांश सिदार
तृतीय – अविनाश दुवान
28–55 वर्ष बालक वर्ग
प्रथम – कार्तिक राम सिदार
आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट
10–15 वर्ष बालक वर्ग
प्रथम – शिवांश सिदार
द्वितीय – सुबोध राज
तृतीय – रौनक सिंह उरांव
15–19 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय – लीना पटेल
आर्टिस्टिक पेयर इवेंट
10–15 वर्ष बालक वर्ग
प्रथम – केतन देवांगन – शिवांश सिदार
द्वितीय – नीतीश – अविनाश
तृतीय – रामेश्वरम – सुबोध
14–19 वर्ष बालिका वर्ग
प्रथम – प्रियांशी – ऐशु
द्वितीय – नैना – हर्षिता
9–14 वर्ष बालिका वर्ग
तृतीय – याचना – सैनी
रिदमिक पेयर इवेंट
10–15 वर्ष बालक वर्ग
प्रथम – नीतीश – अविनाश
द्वितीय – सुबोध – रामेश्वरम
9–14 वर्ष बालिका वर्ग
द्वितीय – खुशी – प्राची
14–19 वर्ष बालिका वर्ग
प्रथम – प्रियांशी – लीना
आर्टिस्टिक ग्रुप इवेंट
10–15 वर्ष बालक वर्ग
(प्रथम स्थान)
शिवांश, सुबोध, अविनाश, नीतीश, रौनक
9–14 वर्ष बालिका वर्ग (प्रथम स्थान)
खुशी वैष्णव, प्राची मालाकार, अंकिता मालाकार, सैनी मेहर, याचना मेहर
14–19 वर्ष बालिका वर्ग (प्रथम स्थान)
ऐशु पटेल, प्रियांशी केसरवानी, लीना पटेल, नैना पटेल, हर्षिता गोस्वामी
कुल पदक तालिका
स्वर्ण पदक – 10
रजत पदक – 7
कांस्य पदक – 7
इस शानदार प्रदर्शन के साथ सक्ती जिला ऑल ओवर तृतीय स्थान प्राप्त कर चैंपियन बना। प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों में सेजेस चंद्रपुर के 18 छात्र-छात्राएं, शिशु मंदिर अंग्रेजी माध्यम चंद्रपुर की एक बालिका, तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदली में पदस्थ शिक्षक कार्तिक राम सिदार शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों को यह सफलता व्यायाम शिक्षक शोभा कुमार आनंद के कुशल प्रशिक्षण एवं सतत मार्गदर्शन से प्राप्त हुई, जिनकी मेहनत और समर्पण की सर्वत्र सराहना की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों का चयन अब राष्ट्रीय योगासना चैंपियनशिप, डिब्रूगढ़ (असम) के लिए हुआ है, जहां वे 28 जनवरी को रायगढ़ से रवाना होंगे।
विद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र पटेल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और सक्ती जिले का नाम गौरवान्वित करने पर हर्ष व्यक्त किया।




