Uncategorized
बिनेश कुमार नायक को डभरा का प्रभारी बीएमओ किया गया नियुक्त

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सक्ती द्वारा दिनांक – 18/10/2025 को जारी आदेशानुसार, डॉ बिनेश कुमार नायक, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुण्ड्री (विकासखंड डभरा) को प्रभारी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।




