श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव का जन्मदिन मनाया गया — भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शाल-श्रीफल भेंट कर दी शुभकामनाएं

अरुण निराला संवाददाता,सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के जन्म दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के रोशन राठौर, सोमेश सोनी, सूरज देवांगन, लाखन नामदेव, परमेश्वर साहू, देवाशीष पटेल, विजय साहू, राम अवतार साहू, अनुराग विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल तथा नारायण मौर्य कोंडके की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा मोर्चा की ओर से लाखन नामदेव ने पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा —
> “आप सदैव हनुमान लला के चरणों की सेवा करते रहें, और श्रद्धालुओं पर आपका स्नेह एवं आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।”
ज्ञात हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आज नगर में युवाओं के आस्था केंद्र के रूप में स्थापित है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने जन्मदिन पर हनुमान जी के चरणों में मत्था टेककर सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की प्रेरणादायक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।




