Uncategorized

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विद्या सिदार को सौंपी दार्जिलिंग जिले की जिम्मेदारी, 12 मार्च को चुनावी प्रभार संभालने दार्जिलिंग होंगी रवाना

सक्ती। भाजपा मध्यप्रदेश सहप्रभारी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें दार्जिलिंग जिले का चुनावी प्रभार दिया है। इस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए वे 12 मार्च को दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगी, जहां वे संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के समन्वय का कार्य संभालेंगी।

जानकारी के अनुसार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न राज्यों के अनुभवी और सक्रिय नेताओं को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी क्रम में पार्टी ने विद्या सिदार पर विश्वास जताते हुए उन्हें दार्जिलिंग जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। दार्जिलिंग में वे स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों को गति देंगी।

विद्या ने कहा:- इस बार बंगाल में खिलेगा कमल

दार्जिलिंग के लिए रवाना होने से पूर्व श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगी। विदित हो कि श्रीमती विद्या सिदार क्षेत्रीय दौरे और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती हैं। वे जिला पंचायत सभापति होने के साथ-साथ पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उनके नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि चुनावी जिम्मेदारी के कारण वे आगामी कुछ दिनों तक क्षेत्र में उपलब्ध नहीं रह पाएंगी। इस दौरान यदि किसी को असुविधा होती है तो उसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और सहयोग उन्हें सदैव ऊर्जा देता है और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button