भाजपा नेता संजय रामचंद्र की सक्रियता: 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठजनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया घर तक जाकर, संजय ने कहा- बुजुर्गों को न हो किसी प्रकार की दिक्कत, केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना से 5 लाख तक हो सकेगा मुफ्त इलाज

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड 06 के पार्षद प्रतिनिधि संजय रामचन्द्र ने अपने वार्ड में वरिष्ठजनों का आयुष्मान कार्ड बनवा कर उनका सहयोग किया और यथा संभव सदैव मदद करने का आश्वासन दिया. संजय रामचंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि वरिष्ठ जन जो 70 वर्ष से अधिक के हैं उन्हें केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से घर तक पहुँच कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया गया ताकि वरिष्ठजनों को कहीं भी भटकना न पड़े और वे परेशान न हो.
इसी तारतम्य में आज जगदीश अग्रवाल ,मधु शर्मा, कौशल्या देवी शकुंतला देवी, कमला देवी, नारायण अग्रवाल, दुर्गा देवी, गोविंद राजपूत, ओमप्रकाश जानकी बाई, शकुंतला देवी जिंदल सहित 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठजनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया. विदित हो कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाई गई आयुष्मान योजना में पूरे भारत में वरिष्ठजनों जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है उनका पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार किए जाने का प्रावधान किया गया है. इसका लाभ वार्डवासियों को मिल सके इसलिए घर पहुँच कर आयुष्मान कार्ड बनाने की पहल की गई.




