छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा लोकसभाराजनीतिकसक्ती जिला

महंत के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध, धर्मेंद्र और राजेश ने हाथ का छोड़ा साथ

सक्ती- सक्ती में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर और जनपद पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब वे भाजपा के साथ हो चले हैं। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ने वालों की फेहरिस्त लंबी होने वाली है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के गढ़ में बीजेपी ने सेंध लगा दी है सूत्रों की माने तो अभी कई महंत करीबी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिले के जैजैपुर विधानसभा में भी बसपा के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिले में इन दिनों कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा ज्वाईनिंग कमेटी के जिला संयोजक डॉ. खिलावन साहू के नेतृत्व में पहले भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्या ले ली है। अब यह प्रक्रिया अनवरत जारी है। डॉ. खिलावन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किए गए बेहतर कार्य का नतीजा है कि अब सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनना चाह रहे हैं। हर वर्ग के लोग अब भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। विदित हो कि कांग्रेस नेता रहे राजेश राठौर और धर्मेंद्र सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button