“सक्ती जिले में फसल सर्वे हेतु विशेष ग्राम सभाएँ, 31 अक्टूबर तक दर्ज होंगी किसानों की आपत्तियाँ”

सक्ती – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी के माध्यम से किये गये फसल सर्वेक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में 02 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक होने वाले विशेष ग्राम सभा में यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि ग्राम सभाओं में ग्राम के समस्त कृषको जिनका एग्रीटेक पंजीयन है एवं जिनके जमीनों के फार्म आई.डी. पंजीकृत हो चुके हैं, उनकी सूचना पंचायत भवन में चस्पा किया जाए और इसका विशेष ग्राम सभाओं में पठन भी कराया जावे। विशेष ग्राम सभा में खरीफ 2025-26 में ग्रामवार धान के रकबा एवं कृषकवार डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी में जो धान का रकबा पंजीकृत हआ है, उसका पठन ग्राम सभाओं में कराया जाए एवं उन्हें पंचायत भवन पर चस्पा कराया जावे। यदि ग्राम सभा में कोई आपत्ति आती है, तो तत्संबंध में आपत्ति प्राप्त कर भौतिक सत्यापन पीवी एप के माध्यम से भौतिक सत्यापन उपरांत जानकारी को अद्यतन कराए जाने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि पीवी एप के माध्यम से भौतिक सत्यापन के माध्यम से अद्यतीकरण हेतु अंतिम तिथि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है। जिसके लिए कलेक्टर द्वारा 02 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित ग्राम सभाओं में दावा आपत्ति प्राप्त कर पीवी एप से सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।




