सक्ती जिला

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह की मुलाकात, जिले की समस्याओं पर हुई चर्चा

सक्ती। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी से जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में किसानों और आमजन को सड़क, सिंचाई, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के लिए भी अपने सुझाव दिए।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने आश्वस्त किया कि भाजपा हमेशा जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनती है और उनके समाधान के लिए प्राथमिकता से काम करती है। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले की समस्याओं को सरकार और संगठन स्तर पर प्रमुखता से रखा जाएगा।

इस अवसर पर चांदराम बरेट, रोहितचंद्र दोहरे, पूर्णेश गवेल, अजय सिदार, नरेंद्र गवेल, कमल राठौर एवं पुष्पेंद्र चंद्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button