सक्ती जिलासामाजिक

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया

सक्ती/डभरा – भाजपा प्रदेश संगठन के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा मंडल डभरा अध्यक्ष दिनेश बरेठ के नेतृत्व में  11अप्रैल दिन शुक्रवार को नगर पंचायत डभरा के स्थानीय मुक्तिधाम धाम एवं हाट बाजार में स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई किया गया एवं भाजपा मंडल डभरा के कार्यकताओं ने समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ रखने की बात कही। इस सेवा पखवाड़ा अभियान में प्रमुख रूप से दिनेश बरेठ अध्यक्ष भाजपा मंडल डभरा एवं दीपक कंवलधर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा संयोजक श्री शैलेन्द्र बंजारे सह संयोजक श्री मनोज पटेल पार्षद श्रीमती रजनी साहू पार्षद श्रीमती सुनंदा बरेठ, पुरन सरल जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति सक्ती व रूपसिंह चंद्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष डभरा, बूथ अध्यक्ष श्री जीवन कैवर्त  दिलेर सिंह मरावी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।