
गगन जयपुरिया या कृष्ण कांत चंद्रा में से किसी एक को मिल सकती है भाजपा की टिकट
गगन के पक्ष में अग्रवाल समाज के व्यापारी संगठनों ने दिल्ली में झोंकी ताकत
पैनल पर केवल गगन जयपुरिया एवं कृष्ण कांत चंद्रा का नाम विचाराधीन
चांपा / – सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा से भाजपा की टिकट की दावेदारों में गगन जयपुरिया और कृष्णकांत चंद्रा का नाम है। विगत दिनों भाजपा का विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर बैठक में पैनल बनाया गया था उसमें गगन जयपुरिया का नाम प्रथम और कृष्णकांत चंद्रा का नाम दूसरा पैनल लिस्ट में था, जिसमंे अब गगन जयपुरिया का नाम सबसे आगे होेने की जानकारी मिल रही है।
आपको बता दे कि गगन जयपुरिया को टिकट मिलने का आश्वसन पूर्व में ही मिला रहा होगा। यही कारण था कि उनके द्वारा दो-तीन माह पहले ही जैजेैपुर विधानसभा में जमीन खरीद कर अनन-फनन में आलिसान बंगला बनाया गया और उसे पोस्टर बैनर से दुल्हान की तरह सजाया दिया गया। गगन प्रसार-प्रचार के मामले में भी सबसे आगे थे। उनके द्वारा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में खुब बैनार-पोस्टर व दिवाल लेखन भी किया गया है। इसके अलावा विगत माह पहले उनके द्वारा क्षेत्र के शिक्षाकों का शिक्षा सम्मान सम्मेलन कर हजारों शिक्षाकों को शाल व श्रीफल व महिला सम्मान सम्मेनन कर हजार से भी अधिक महिलाओं को साड़ी देकर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया था। यहीं नही जिला पंचायत चुनाव वे भारी मतों से जीतकर जिला पंचायत सदस्य बने है। गगन का संपर्क केंद्रीय नेताओं तक है, उसके द्वारा टिकट पाने के लिए एड़ी चांेटी की जोर लगाया जा रहा है, अग्रवाल समाज के दिग्गजों द्वारा उनका जमकर समर्थन किया जा रहा है।
टिकट के दावेदारों के पैनल लिस्ट में दूसरा नाम कृष्णकांत चंद्रा का है, जो वर्तमान में भाजपा सक्ती जिला के जिला अध्यक्ष है, वे लंबे समय से राजनिति में सक्रीय है। ऐसे में उनका पक्ष को भी कमजोर नहीं आंका जा सकता है।
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगित दिनों जैजैपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की सूची जो प्रदेश भाजपा से दिल्ली कार्यलय पंहुची है, उसमें गगन जयपुरिया का नाम प्रथम और दूसरा में कृष्णकांत चंद्रा का है। जिस प्रकार जैजैपुर में रातों-रातों आलिसान बंगला गगन के द्वारा बनाया गया है, इससे प्रतित होता है कि गगन को टिकट मिलने की अश्वासन पहले ही मिल चुकी रही होगी।