राजनीतिकसक्ती जिला

भाजयुमो जिला अध्यक्ष लोकेश साहू ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से की मुलाकात

सक्ती। नवरात्रि के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला अध्यक्ष लोकेश साहू द्वारा कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से रतनपुर में सौजन्य मुलाकात कर नवरात्रि की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया और उनके साथ के रतनपुर की प्रसिद्ध मंदिर आदिशक्ति मां महामाया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लोकेश साहू द्वारा जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया गया। वही उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से जिले के विकास के सम्बन्ध में कई विषयों पर चर्चा की गई। युवाओं को सशक्त बनाने, भाजयुमो को और भी अधिक मजबूत बनाने, भाजयुमो जिला अध्यक्ष के तौर पर काम करने के लिए भी सलाह लिया। इस मुलाकात के दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने लोकेश साहू को नवरात्रि की बधाई दिया और कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपना योगदान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button