छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो ने उपमुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम सक्ती नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि विजय शर्मा पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और आज छग के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री बनने के बाद में उनका प्रथम नगर आगमन हो रहा है, जिसको लेकर के युवाओं में काफी उत्साह है और आतिशबाजी, ढोल ,नगाड़ों के साथ में पूरी युवा मोर्चा की टीम द्वारा अपने लाडले नेता का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए। नगर के कचहरी चौक में सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी करते हुए फूल माला ,ढोल नगाड़ों के साथ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। अभिषेक शर्मा प्रदेश में विजय शर्मा के खास समर्थक माने जाते हैं।

स्वागत करने में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश साहू ,प्रदेश कार्यसमिति अंकित अग्रवाल ,जिला गेंदराम मनहर,पहलवान महंत, उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, मोनू राठौर, पिंटू यादव,दीपक गुप्ता,योगेंद्र साहू ,वेद देवांगन, मनोज सोनी,तुलेश जायसवाल, विजय धीरहे, मुंशी रात्रे, सोमेश सोनी, सूरज देवांगन,जय गबेल,अमन डालमिया,योगेश साहू,अभिषेक बंसल,रोशन राठौर, संतोष गबेल,रोशन देवांगन,कमल अग्रवाल,प्रमेंद्र सिंह ,संजय अग्रवाल,सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button