धान उपार्जन केंद्र डोडकी का शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया गया जोर

सक्ती। धान उपार्जन केंद्र डोडकी में शाखा प्रबंधक शक्ति श्री शैलेंद्र तिवारी द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर एवं अन्य सहयोगी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की खरीदी निर्धारित FQ (फेयर क्वालिटी) मानकों के अनुरूप की जाए। उन्होंने प्रतिदिन की खरीदी प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने, मानक के अनुसार स्टाकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वर्धन पंजी, खरीदी रजिस्टर सहित सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण कर समिति में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शाखा प्रबंधक ने किसानों से भी अपील की कि वे समिति में साफ-सुथरा, 17 प्रतिशत से कम नमी वाला एवं उच्च गुणवत्ता का धान ही विक्रय हेतु लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।




