सक्ती नगर

44 वीं पुण्यतिथि पर 44 दीपक प्रज्ज्वलित कर युवाओं ने कहा स्व. बिसाहू दास हमारे लिए प्रेरणा

ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता- ईश्वर लोधी

सरलता, सहजता व मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे- संतोष सोनी

सक्ती- नगर में स्व बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 44 वी पुण्यतिथि के अवसर पर 44 दीपक जलाकर नगर के युवाओं ने पार्षद ईश्वर लोधी, गजाधर यादव नानू भांचा, संतोष सोनी के नेतृत्व मे उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्षद ईश्वर लोधी ने इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि वे जनप्रिय राजनेता थे। चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

बिसाहू दास महंत उद्यान में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

पूर्व पार्षद संतोष सोनी ने कहा कि वे कबीर पंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक थे। सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हर हमेशा जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे। सरलता, सहजता व मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद ईश्वर लोधी ,पूर्व पार्षद संतोष लाला सोनी,पार्षद गजाधर यादव (नान्हू भाचा),पार्षद रामसनजीवन देवांगन, चंद्रकुमार देवांगन,ताहेर कमर, विजय बहादुर,राकेश,देवेश,शुभम,गोलू,बिट्टू,शत्रुघ्न,सुशील, अशफ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button