सक्ती जिलासक्ती नगर
पारिवारिक विवाद में मारपीट: पत्थर मारकर घायल करने का आरोप, मामला दर्ज

सक्ती | Your Voice
जिले के ग्राम टेमर में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी तिजराम कुम्हार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमलेश कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी के अनुसार 5 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने घर का छज्जा बना रहा था। उसी दौरान उसका भतीजा कमलेश कुम्हार घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने और अधिक अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़ा पत्थर फेंककर मार दिया, जिससे तिजराम के सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। घटना को योगेश कुम्हार, राम सिंह कंवर और पीलेश सतनामी ने देखा और सुना है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




