प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में सुना लाइव उद्बोधन, रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सा अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल तथा भाजपा नेता गण रामावतार अग्रवाल, संजय रामचंद्र, अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव, मांगे राम अग्रवाल, भवानी तिवारी, भारत यादव, दादू केवट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी एक साथ एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उद्बोधन को टीवी पर सीधा प्रसारण के माध्यम से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विचारों को सुनकर कार्यकर्ताओं ने उत्साह प्रकट किया।
इसी अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। भाजपा नेताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में कई कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।




