सक्ती जिला
सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से की सौजन्य भेंट

सक्ती। कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास) श्री गुरु खुशवंत साहेब जी से जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री जी को कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजा धर्मेंद्र सिंह ने सक्ती क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए मंत्री जी को क्षेत्र भ्रमण के लिए आमंत्रित किया, जिसे मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सक्ती क्षेत्र में सामाजिक और सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर चंदराम, रोहित दोहरे, सूरज सोना, पुष्पेंद्र चंद्रा एवं कमल राठौर उपस्थित रहे।




