सक्ती जिला

चेम्बर प्रतिनिधि मंडल दिल्ली रवाना : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से करेगा मुलाकात, सक्ती के सुरेश कृपलानी भी शामिल

सक्ती। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल आज 22 अगस्त को दिल्ली रवाना हुआ। यह प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार मुलाकात करेगा।

प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, सलाहकार लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, ललित जेसिंग, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष लोकेश चन्द्रकांत जैन, प्रमोद जैन, राजेश सेतपाल, पंकज जैन, महेंद्रगढ़ तथा सक्ती के सुरेश कृपलानी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी पारिवारिक कार्यक्रम के संबंध में पूर्व से ही दिल्ली में हैं। उन्हें दिनांक 23 अगस्त 2025, शनिवार को “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर आयोजित अखिल भारतीय व्यापारी लीडर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उनके नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल भी इसमें शामिल होगा।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर व्यापारियों को आ रही जीएसटी संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए जीएसटी सरलीकरण की मांग रखेगा। वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर व्यापार एवं उद्योग जगत की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button