चोरी की मोटर सायकल सहित आरोपी चढ़ा चन्द्रपुर पुलिस के हत्थे, 30 हजार की बजाज प्लेटिना बरामद, पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर-डमरा सुमित गुप्ता (स.पु.से) के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा, शराब, नशीले पदार्थों एवं चोरी-नकबजनी पर प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चन्द्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी चन्द्रपुर द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। दिनांक 03.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ललित उरांव, निवासी वार्ड क्रमांक 03 जबरनपुर चन्द्रपुर, द्वारा एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल चोरी कर अपने घर के आंगन में छिपाकर रखा गया है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तस्दीक की गई। तत्पश्चात आरोपी ललित उरांव पिता माखन उरांव, उम्र 26 वर्ष, साकिन वार्ड क्रमांक 03 जबरनपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती (छ.ग.) से मेमोरण्डम कथन के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लक्ष्मी यादव के किराये के मकान के पास गली में खड़ी बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG-13-BG-0944 को रात्रि करीब 11 बजे सुनसान का लाभ उठाकर हैंडल लॉक तोड़कर चोरी किया तथा पैदल चलाते हुए मेन रोड से अपने घर ले जाकर आंगन में छिपाकर रखा। आरोपी के बताए अनुसार उसके कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटर सायकल काला-सिल्वर रंग, चेसिस नंबर MD2B63AX6SWB17339, इंजन नंबर PFXWSB44454, कीमती लगभग 30 हजार रुपये को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 303(2) बी.एन.एस. 2023 के अंतर्गत पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 03.02.2026 को 16:00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक उमाशंकर सिदार, आरक्षक कृष्ण कुमार खुटे, राम गोपाल यादव एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




