सक्ती जिला

सक्ती: चरणदास महंत ने लिखाई रिपोर्ट, बाइक की ठोकर से घायल हुए बेटे,  देवरी की घटना पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सक्ती। जिले के चरणदास महंत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 19 अगस्त 2025 की शाम लगभग 4 बजे उनके दोनों पुत्र मानस महंत एवं पंकज महंत ग्राम देवर माल से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। वे ग्राम देवरी के रहने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जब दोनों बच्चे डब्बा लेकर देवरी तालाब के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज और लापरवाही से आ रही HF डीलक्स मोटरसाइकिल (चालक–नवल चौहान) ने ठोकर मार दी। टक्कर से दोनों मासूम सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। इस हादसे में छोटे पुत्र पंकजदास के बाएं पैर में गंभीर चोट आई, जबकि बड़े पुत्र मानस महंत को भी चोटें आईं।

घटना को देखकर आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती पहुँचाया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को चांपा रिफर कर दिया गया। पिता चरणदास महंत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button