सक्ती जिला

छत्तीसगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन

सक्ती। जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के सौजन्य से सक्ती विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डाक्टर चरण दास महंत जी ने किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पुष्प हार पुष्प गुछ से स्वागत के साथ हुआ। डॉक्टर महंत ने जिला एथलेटिक संघ सक्ती के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला एथेल्टिक्स संघ के संरक्षक एवं समस्त पदाधिकारी प्रबंध कारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। जिला एथलेटिक संघ के आजीवन सदस्य गुरुदेव चौधरी (सरपंच) अधिवक्ता रथ राम पटेल एवं जिला खोखो संघ के सचिव भुवन श्रीवास, मालखरौदा, जैजैपुर (बाराद्वार) एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी शेखर टंडन, भानु प्रताप चंद्रा, रघु चंद्रा, ईश्वर प्रसाद यादव उपस्थित रहे। जिला एथलेटिक्स संघ शक्ति के महिला पदाधिकारी पुष्पा यादव, विभा गोपाल यादव, निशा साहू, सीमा यादव,सावित्री यादव, ने महंत जी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button