सक्ती जिलासक्ती नगर

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 विकास और जनकल्याण की दिशा में ठोस कदम: कमलेश जांगड़े

जांजगीर/सक्ती। लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट का स्वागत करते हुए इसे किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। सांसद ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इससे जांजगीर सहित पूरे प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बजट में विकास और जनकल्याण का संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
कृषि एवं किसान हित


उन्होंने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि उपकरणों के लिए प्रावधान किए गए हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।
महिला एवं युवा सशक्तिकरण सांसद ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास केंद्रों और मातृ-स्वास्थ्य योजनाओं को मजबूत करने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।


स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा
जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन के साथ वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन को सुदृढ़ करने का प्रावधान समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहतकारी सिद्ध होगा।


अधोसंरचना एवं शहरी विकास


सड़कों, पुलों, बिजली और पेयजल सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी।
सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।” उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन होने पर छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button