सक्ती जिला
सेमिनार के साथ सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह

सकरेली (बा.) = शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह का समापन सेमिनार के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रो. डॉ. एल.पी. पटेरिया रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. यू.एन. कुर्रे, चेतन साहू और प्रो. बी.के. पटेल थे।
कार्यक्रम में छात्रों ने लोकगीत, नृत्य, राज्य गीत व वाद्य प्रस्तुति दी। कुलपति ने युवाओं से राज्य निर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए तथा एनएसएस जिला संगठक प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े को सम्मानित किया गया। अंत में प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




