सक्ती जिलासक्ती नगर

बिजली की आँख मिचौली से परेशान हो गए हैं नगरवासी

सक्ती- शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में उमस भरी गर्मी में विद्युत की बदहाल व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं. भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से शहर के साथ-साथ ग्रामीण फीडर के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त हैं. भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में नगर में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं.लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है. रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है. इस संबंध में कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली की इस आंख मिचौनी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं.क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है. बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है. यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है.गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली न रहने से परेशानी और भी बढ़ गई है. बिजली ग्रामीण क्षेत्र तो दूर शहर का हाल काफी खराब हैं. लोगो का कहना हैं की बार बार बिजली का कटने से लोगो को तो परेशानी हो ही रही है.साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो जा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button