सक्ती नगर

वार्ड 06 में चलाया गया सफाई अभियान, बरसों से बजाबजा रही नालियों को कराया साफ

सक्ती– दीपावली त्यौहार के मद्देनजर नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 में पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। बरसों से सफाई के अभाव में बजाबजा रही नालियों की सफाई व्यवस्था की गई। गोपाल टाकीज रोड में जगह जगह पसरी गंदगी को साफ कराया गया। पार्षद श्रीमती रजनी ने अपील करते हुए कहा कि वार्ड के लोगों को अपने ही मोहल्ले में गंदगी के फैलाव को रोकने में अपना बहम योगदान देना चाहिए। नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने की व्यवस्था की गई है इसका हम सभी को सदुपयोग करना चाहिए और कचरे को सड़क के किनारे यहां कहीं भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

सफाई व्यवस्था को और अधिक तेज करने की बात कहते हुए पार्षद ने कहा कि जल्द ही वार्ड में सफाई अभियान को और अधिक गति दी जाएगी ताकि बुधवारी बाजार गुरूद्वारा वार्ड की एक अलग पहचान स्थापित हो सके। नालियों की दशा सुधारने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

वार्डवासियों से अपील कचरा कहीं भी न डालें-

वार्ड के मनीष कथुरिया ने कहा कि पार्षद के दिशा निर्देश में सफाई अभियान चलाया गया है।

आगे भी इस प्रकार के कार्य होते रहेंगे। मोहल्लेवासियों को भी इसमें अपना सहयोग देना होगा और कोशिश करनी होगी की कचरे का ढेर वे अपने घरों के पास या मोहल्ले में कहीं पर भी न लगाएं। बल्कि जनता को ही यह प्रयास करना होगा कि वे स्वयं के अलावा अन्य लोगों को भी बेतरतीब कचरा फेंकने से रोकें और उचित स्थान पर ही कचरे को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button