
सक्ती:- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा द्वारा अपने गृह ग्राम सोनादुला के शासकीय पूर्व माध्य विद्यालय में अपने सुपुत्र के जन्म दिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में मुख्य अभ्यागत के रूप में सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वासु जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन प्रताप सिंह शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आयोजित न्योता भोज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अभिभावकों / जनसामान्य से आग्रह करते हुए कहा कि आपके घरों में आयोजित उत्सव के अवसर जैसे जन्म दिन,विवाह, सालगिरह या खुशी के अन्य अवसर पर स्थानीय विद्यालय के बच्चों को शामिल करते हुए न्योता भोज का आयोजन करें,हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत मिलने वाले भोजन की पौष्टिकता में वृद्धि करना तथा रुचिकर बनाना है।जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर सभी गतिविधियों में शामिल रहे एवं विद्या अध्ययन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले तथा अच्छे से पढ़ाई कर अच्छे-अच्छे पदों को सुशोभित करें । जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिला शिक्षा अधिकारी की इस न्योता भोज पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस न्योता भोज कार्यक्रम से जुड़े एवं शासन के मंशानुरूप इस योजना को सफल बनाने में अपना योगदान देवे। न्योता भोज शाला में उपलब्ध संशाधन के आधार पर करें, विशेष प्रकार की साज सज्जा से बचे जिससे मितव्ययता से इस आयोजन को सफल बनाया जा सके।आज के कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक मनहरण चंद्रा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा एम एल प्रधान,सांख्यकी अन्वेषक राकेश अग्रवाल,सुरेश कुमार जायसवाल,श्रीमती विमलेश चंद्रा,शैलेन्द्र कमलेश,डायमंड चंद्रा, विकासखंड मालखरौदा के सीएसी, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीणजन , शिक्षक शिक्षिका तथा बच्चे उपस्थित थे।




