सक्ती जिला

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: कलेक्टर

सक्ती। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश पर जिले के किसानों को खरीफ सीजन के लिए गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही नकली खाद निर्माण, कालाबाजारी तथा अधिक मूल्य पर विक्रय करने वालों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग की जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में कृषि उप संचालक श्री तरूण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी कृतराज एवं उर्वरक निरीक्षक द्वारा मेसर्स नमन कृषि केन्द्र, सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए दुकान में उपलब्ध खाद के विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक, बीज निरीक्षक एवं कीटनाशक निरीक्षक नियमित रूप से निजी व्यापारियों की जांच करें, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उचित मूल्य पर मिल सके।

किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, (एनपीके) तथा टीएसपी (ट्रिपल सुपर फॉस्फेट) के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती से कृषि सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त संदेश गया है, जिससे किसानों में भरोसा भी बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button