सक्ती जिला

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण की तैयारियां करे सुनिश्चित- कलेक्टर

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

            सक्ती // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से जिले में पौधरोपण के लिए किए जा रहे तैयारियों की जानकारी ली तथा 25 जुलाई 2025 को जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।
          समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कार्यालय पहुंचे टी बी मरीजों को पोषक कीट प्रदान कर निःक्षय मित्र अभियान की शुरुआत की और जिले के सभी इच्छुक अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व जिलेवासियों से निःक्षय मित्र बनने की अपील की। जिससे जिले को जल्द से जल्द टी बी मुक्त बनाया जा सके। बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए जिला सक्ती अंतर्गत फसलवार क्षेत्राच्छादन कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की तहसीलवार विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति, भू अर्जन के प्रकरण, लोक सेवा गारंटी के प्रकरण, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरण, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम,एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button