श्री कार्तिकेश्वर महोत्सव एवं तीन दिवसीय रात्रिकालीन रामायण का भव्य आयोजन

जाजंग (सक्ती)। विकासखंड सक्ती के बड़े राजस्व ग्राम पंचायत जाजंग फुलवारी चौक में लगातार चौथे वर्ष श्री कार्तिकेश्वर महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय रात्रिकालीन रामायण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रत्येक रात्रि बाहरी मानस मंडलियों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं।
प्रत्येक संध्या 7:00 बजे कार्तिकेश्वर जी की आरती का आयोजन किया गया, जिसका संचालन तुलसी पटेल मानस मंडली द्वारा किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 4 नवंबर 2025 की रात हुआ, जिसमें विशेष प्रस्तुति श्री टीकम शरण महाराज (ग्राम हरदी छुरा, जिला गरियाबंद) एवं उनकी मंडली द्वारा दी गई। उनकी मनमोहक कथा और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण रामभक्ति में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त ग्रामवासी जाजंग का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की व्यवस्था और समन्वय आदर्श युवा समिति, फुलवारी चौक जाजंग के तत्वावधान में की गई।




