छत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

बनाफ़र परिवार में शोक: वरिष्ठ सदस्य उत्तर कुमार सिंह बनाफ़र का निधन, अंतिम संस्कार आज

सक्ती । शहर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित बनाफ़र परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बनाफ़र बस सर्विस तथा बनाफ़र कॉम्प्लेक्स के संचालक, वार्ड क्रमांक-14 बाराद्वार बस स्टैंड निवासी श्री उत्तर कुमार सिंह बनाफ़र का आज दिनांक 13 नवंबर 2025, गुरुवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया।

समाज में सरलता, सौम्यता और व्यवहार कुशलता के लिए पहचाने जाने वाले श्री बनाफ़र के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके अचानक चले जाने से न केवल परिवार बल्कि पूरा शहर स्तब्ध है।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे, मुक्तिधाम सक्ती में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास — वार्ड क्रमांक-14, बाराद्वार बस स्टैंड स्थित बनाफ़र कॉम्प्लेक्स के पास से प्रस्थान करेगी।

श्री उत्तर कुमार सिंह बनाफ़र, समीर बनाफ़र के पूज्य दादाजी थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार शोकाकुल छोड़ गए हैं।

क्षेत्रवासियों, सामाजिकजनों, परिचितों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button