उत्साह, उमंग और उपलब्धियों का संगम—अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती में मनाया गया अविस्मरणीय बाल दिवस, सैकड़ों बच्चों ने जीते मेडल

सक्ति। अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती में बाल दिवस का आयोजन इस वर्ष बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण रहा। बच्चों को समर्पित इस विशेष अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
तीन दिनों तक आयोजित हुए विभिन्न खेलों के बाद विजेता विद्यार्थियों को बाल शक्ति थाने के टीआई लखन लाल पटेल ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
तीन दिवसीय खेल महोत्सव में शामिल रहे प्रमुख खेल
कलरिंग गेम, हॉर्स रेस, माइंड डेवलपमेंट गेम, इंग्लिश राइम्स, बिस्किट रेस, जलेबी रेस, बैलून रेस, फ्रॉग रेस, चेयर रेस, बैलेंस द कप, हिंदी–इंग्लिश राइटिंग कम्पटीशन, थ्रो एंड हिट गेम, 100 मीटर रेस, स्पून रेस तथा जी.के. प्रतियोगिता जैसे विभिन्न गेम आयोजित किए गए।
हर कक्षा के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और 1st पोजीशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएँ
कक्षा 2 से 5 तक के विभिन्न खेलों में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों—वंदित देवांगन, अनाया लहरे, अनुभव चौहान, मोनेश कुमार, कृति देवांगन, पूजा नेताम, भूमिश्री गवेल, भव्य देवांगन, श्रेया कसेर, हिमांक टंडन, याचना पटेल, आरव गोंड, तुषार देवांगन—सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने मेडल हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
सभी विजेताओं की घोषणा मंच से की गई और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि का प्रेरणादायी संदेश
टीआई लखन लाल पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य साधने की शक्ति देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में लगातार भाग लेने तथा अपनी क्षमताओं को निखारने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार का उत्साह
संस्था प्रमुख योगेश कुमार साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और खेल प्रतिभा ही विद्यालय की असली पहचान है।
कार्यक्रम का संचालन अपर्णा बोस एवं संगीता चंद्रा ने किया।




