सक्ती जिलासक्ती नगर

कांग्रेस नेता व अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे बने जिला कांग्रेस के प्रवक्ता, संगठन को मिलेगी नई धार

सक्ती।  जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में संगठनात्मक विस्तार के तहत अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदन मिलने के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। दिगंबर प्रसाद चौबे की पहचान एक सक्रिय अधिवक्ता और मजबूत वक्ता के रूप में रही है। संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला प्रवक्ता के रूप में वे अब पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को मीडिया एवं आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि दिगंबर प्रसाद चौबे अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई दिशा देंगे तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पर दिगंबर प्रसाद चौबे ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल तथा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व, न के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति को जिला कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे संगठन की आवाज और अधिक प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button