सक्ती जिला

सक्ती से देवघर के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ बरेठ परिवार का जत्था

सक्ती (केरीबंधा):
ग्राम केरीबंधा से बरेठ परिवार द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) कांवड़ यात्रा के लिए एक जत्था रवाना हुआ। यह जत्था सक्ती से पवित्र गंगाजल लेकर देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करेगा।

इस धार्मिक यात्रा में दारिकानाथ बरेठ, रितेश बरेठ, सागर बरेठ तथा लोकेश कर्ष शामिल हैं। कांवड़ियों के उत्साह और आस्था का दृश्य देखते ही बनता है। परिजनों और ग्रामवासियों ने कांवड़ियों को पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ विदा किया।

“हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ यह जत्था सक्ती से रवाना हुआ और आगामी दिनों में देवघर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button