सक्ती जिला

क्राइम: बिजली मैकेनिक के भतीजे ने इस कदर पीटा कि मामला पहुंचा थाने तक, सक्ती में हुई इस घटना पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

सक्ती। ग्राम सोठी से मारपीट की एक घटना पर एफआईआर हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार पटेल ने एफआईआर लिखवायी है. उसने पुलिस को बताया कि वह बिजली मिस्त्री का काम करता है.02.04.2025 के रात्रि 12.05 बजे अपने परिवार के साथा सो रहा था कि रात्रि में मेरे घर की दरवाजा खट खटाने की आवाज सुनकर दरवाजा के पास गया तो देखा उसका भतीजा कृष्णा पटेल दरवाजा के सामने था और जो उसे देखकर अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना किए उसने जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं हाथ में रखे कोई नुकीला वस्तु व हाथ मुक्का से मारने लगा जिससे प्रार्थी के बांये हाथ के कलाई में दाहिने हाथ के अंगुठा, होठ में दोनों पैर के घुटना तथा बांये पैर के छोटी उंगली में चोट लगा है घटना को गांव के अशोक कुमार यादव, फेकु सतनामी एवं विजय पटेल देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS कायम कर मामले को विवेचना में लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button