महल की जमीन को लेकर विवाद, जनपद सदस्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध
सक्ती- महल की जमीन को लेकरउस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जब जनपद पंचायत सदस्य सफीक मोहम्मद अपने अन्य दो साथियों के साथ महल की जमीन में पोल गाड़ रहा था। इस बात की जानकारी महल के निज सचिव रोहताश्व दोहरे को हुई तो वह राजपरिवार की सुश्री सिद्धेश्वरी के साथ पहुंचे जब उन्होनें मजूदरों को काम करने से रोका तो वहां पहुंचकर जनपद सदस्य सफीक एवं अन्य दो लोगों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। जनपद सदस्य के खिलाफ थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 अप्रैल की है। सिदधेश्वरी सिंह और महल में काम करने वाले रोहित प्रधान और विनय यादव के साथ कचंनपुर स्थित राजपरिवार की जमीन को देखने के लिये गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक तभी वहां पर देखा कि कुछ मजदूर राजपरिवार की जमीन पर लोहे की पाईप गड़ा रहे थे। जिसे सिदधेश्वरी सिंह पूछी की इस जमीन पर यह लोहे की पाईप किसके आदेश पर गाड़ रहे हो। तब मजदूरों ने सफीक का नाम लिए। प्रार्थी के अनुसार इसके कुछ देर बाद जनपद सदस्य सफीक वहां पहुंचकर उनसे कहने लगा कि तुम लोग यहां क्योे आये हो और गाली गलौच करने लगा। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी देकर रोहिताश्व की गर्दन को पकड़कर दाहिने हाथ से मारने लगा। इसमें उसके दोनों साथियों ने भी साथ दिया है। इस घटना से प्रार्थी को चोंट लगी है। घटना के बाद रोहिताश्व ने थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस ने जनपद सदस्य सफीक तथा अन्य दो लोगों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।




