सक्ती जिला

दर्राभांठा-सलनी-झाालरौंदा सड़क मार्ग अत्यंत खराब, ग्रामीणों में आक्रोश 

– कलेक्टर  को ज्ञापन देकर की सुधारने व नवनिर्माण कराने की मांग 

सक्ती। जिले के दर्राभांठा- खम्हरिया-भोथिया- सलनी-झाालरौंदा सड़क मार्ग अत्यंत खराब दशा में पहुंच चुका है। इस मार्ग में आना जाना काफी दिक्कतों भरा सफर रहता है। खास तौर स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस ओर ध्यान देने की मांग ग्रामवासियों द्वारा की गई है। गांव के सरपंच ने बताया कि  बताया कि दर्राभांठा- खम्हरिया-भोथिया- सलनी-झाालरौंदा सड़क के निकट ही कई स्कूल है और वहां से सैंकड़ों बच्चे आना जाना करते हैं। 6 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के भरत प्रजापति ने बताया कि सड़क को बनने के बाद से आज पर्यंत तक कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिस कारण सड़क अत्यंत खराब हो गई है। साथ ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, जिस पर पानी भरा हुआ है।  इस मार्ग पर चलना दुभर हो गया है।

खास तौर पर विद्यार्थी हो रहे हैं परेशान- 

आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है विद्यार्थियों को खास तौर पर अधिक परेशानी हो रही है। गणवेश जूते आए दिन कीचड़ से खराब हो जा रहे हैं। जिस कारण से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आसपास के लोगों ने व्यथित मन से कलेक्टर से मांग की है कि आसपास के लोग खराब सड़क को लेकर के काफी दुखी हैं। गांव की सड़क अन्य गांव की तुलना में अच्छी नहीं बनी है। अनभिज्ञ लोग इसका कारण गांव के जनप्रतिनिधियों को समझते है। प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हैं। इस पर सरपंच ने कहा कि हम लगातार सड़क की दशा को सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। छात्र एवं छात्राओं सहित ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए अन्यथा ग्रामवासी आंदोलन की राह पकड़ने मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button