सक्ती जिला

मूक बधिर बच्चों ने बांधा ऐसा समां की मुरीद हो गए देखने वाले लोग, वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया अद्भुत कला का प्रदर्शन

सक्ती – शहर के केसरपारा सक्ती में स्थित नवजीवन मूकबधिर स्कूल के वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि टीपी भावे उपसंचालक समाज कल्याण विभाग जांजगीर चांपा ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल , सिस्टर टेसी जान ,श्री विजय डालमिया अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्रीराम संजीवन देवांगन वार्ड पार्षद, इग्नाशियुस केरकेट्टा , दुलीचंद साहू अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ सक्ती , सरोज दास महंत लेवेस्की पब्लिक स्कूल सिंघनसरा, कृष्णा दास महंत जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमाऊधारा ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की  टीपी भावे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षकों के अध्यापन कार्य एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की इसी प्रकार श्रीमती सुषमा दादू जयसवाल ने राज्यों पर आधारित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष दुलीचंद साहू ने दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया साथ ही सभी टीचरों की सराहना करते हुए बधाई दी इस कार्यक्रम में नवजीव मूक बधिर विद्यालय के सिस्टर लीली पी सी संचालिका सिस्टर ओनिला प्राचार्य , सिस्टर जो एस मरिया, प्रायोजनी, संजुकता, श्रीमती लक्षण, सोनिया, मंजूलता, नीर बाई,  सुश्री राधिका, मनीष गबेल, कामेश्वर, सोनू  जी का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान सराहनीय रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button