महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ दीक्षारम्भ कार्यक्रम…

मालखरौदा/नई शिक्षा नीति 2020 को गति प्रदान करते हुए क्षेत्र के बी प्लश से मूल्यांकित शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा जिला सक्ती में दीक्षारम्भ समारोह का क्रियान्वयन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लोकेश चंद्रा , अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व अभिभावक महाविद्यालय अशोक जलतारे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. त्रिवेदी सदस्य एवं बजरंग भारती सदस्य जनभागीदारी उपस्थित रहे सर्वप्रथम महापुरुषों के शैल चित्रों पर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ बी. डी. जांगड़े ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों में आपसी समन्वय की भावना जागृत हो रही है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का यह द्वितीय वर्ष जिसमे सेमेस्टर प्रणाली से बच्चों में नियमितता में बढ़ोतरी भी हुई है। दीक्षा आंरभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेश बच्चों को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी प्रदान करना है इसी तारतम्य में अशोक जलतारे ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास महाविद्यालय की जिम्मेदारी होती है जिसमे खेल कूद, प्रतियोगिताएं एवं अन्य गतिविधियां सम्मिलित है। नई शिक्षा नीति 2020 बच्चों को वो मौका दे रही है, जिसका लाभ बच्चे बहुतायत मात्रा में उठा रहे हैं। उद्बोधन के अंत मे एस त्रिवेदी ने बच्चो की भौतिक सुख सुविधाओं पर बात रखी जिससे बच्चों की गतिविधि व्यापक रूप से विश्वविद्यालय स्तर पर बढ़ती जाए। तत्पश्चात कार्यकम का नया पड़ाव जिसमे बच्चे सीखने वाले थे नई शिक्षा नीति 2020 का लाभ एवं कार्यप्रणाली का शुभारम्भ हुआ। नोडल अधिकारी वरिष्ठ सहा. प्राध्या. सी. आर. कोसले ने विभिन्न संकायों के बारे में बताया जो महाविद्यालय में संचालित है। तत्पश्चात नेप 2020 सदस्य एवम सहा. प्राध्यापक एल आर कोसरिया ने विभिन्न सेमस्टर की लाभ को विस्तारित किया और अंत मे नेप 2020 जिला मास्टर ट्रेनर आर. आर. खूंटे सहायक प्राध्यापक के द्वारा विस्तार से क्रेडिट योजना, एबीसी आईडी, जीई के सब्जेक्ट, एईसी, डी एस सी, वैल्युएडिशन जैसे विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अधिकारी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।




