छत्तीसगढ़शिक्षासक्ती जिला

आत्मानंद विद्यालय में हुई भर्ती की उच्चस्तरीय जांच की मांग 

– युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक ने कलेक्टर को पत्र लिखा 

 सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने सक्ती जिले के कलेक्टर को पत्र लिखकर सक्ती जिला अंतर्गत समस्त आत्मानंद विद्यालय में हुई नियुक्ति /भर्ती की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। 

      अभिषेक शर्मा ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि सक्ती जिला अंतर्गत  आत्मानंद विद्यालय में हुई नियुक्ति, भर्तीयो में नियमों की अनदेखी की गई है।  नियमों को ताक पर रखते हुए भर्ती कार्य किया गया है।कांग्रेस शासन कार्यकाल में विभिन्न विभागों में लगातार भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले सामने आते रहे है,,लोक सेवा आयोग जैसे भर्तियों में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार की बाते आई थी जिसमें कई उच्च अधिकारियों व बड़े नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए थे,,,लेकिन कांग्रेस शासन में न्याय संगत जांच नहीं की गई।

वैसे ही आत्मानंद विद्यालय में हुई नियुक्ति भर्तियों को लेकर भी लगातार उंगलियां उठती रही है जिसको लेकर सक्ति भाजयुमो जिला महामंत्री द्वारा कलेक्टर से मांग की गई है कि सक्ति जिला अंतर्गत आत्मानंद विद्यालय में हुई नियुक्ति भर्तियों की उच्च स्तरीय जांच कर  पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभिषेक शर्मा ने इसकी प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय रायपुर के संचालक को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button